Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

यौन उत्पीड़न से सुरक्षा व बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

“यौन उत्पीड़न से सुरक्षा व बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन”

सर्वोच्च न्यायालय, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर के निर्देशन एवं तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के द्वारा न्यायालय परिसर बामनवास में यौन उत्पीड़न से स्कूल कॉलेज की बालिकाओं की सुरक्षा व बचाव के तरीके के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा बताया गया कि वर्तमान समाज में यौन उत्पीड़न एक गंभीर समस्या बन गई है यौन उत्पीड़न हमारे समाज के विकृत मानसिकता वाले लोगों के द्वारा किए जाने वाला ऐसा काम है जो समाज को दूषित करता है। कानूनी रूप से यौन उत्पीड़न में कई तरह की गतिविधियों को शामिल किया गया है। यौन उत्पीड़न से बचाव के लिए कई तरह की तैयारियां पहले से ही करनी होती है। जैसे आसपास के सुरक्षित स्थानों के बारे में जाने जहां की रहते हैं या नौकरी करते हैं या स्कूलों वह कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं। साथ ही आसपास की ऐसी संस्थाओं के बारे में भी पता होना चाहिए जो कि यौन उत्पीड़ित लोगों की सहायता करती हो कुछ खास मोबाइल नंबरों की जानकारी भी होनी चाहिए। जिससे कि समय पर सूचना दी जा सके। साथ ही यात्रा पर जाने से पहले किसी नजदीकी रिश्तेदार भाई बहन दोस्तों को बताना चाहिए। यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं राष्ट्रीय महिला आयोग से मदद ले सकती है। इसके अलावा बच्चों के यौन संरक्षण के लिए भी सरकार द्वारा कई तरीके की नीतियां चलाई जा रही है। सरकारी संस्थाओं के अलावा कई निजी व गैर सरकारी संस्थाएं भी यौन उत्पीड़न से पीड़ित की सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं। यह संस्थाएं न सिर्फ लोगों को उत्पीड़न के लिए दोषी व्यक्तियों को सजा दिलवाने में सहायता करती है। बल्कि कई जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित करती है।
इस अवसर पर न्यायालय में उपस्थित पक्ष कारान के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा के अलावा योगेश कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, बनवारी लाल बंजारा, राम सिंह मीणा, मनोज शर्मा, अशोक दीक्षित, विनोद जोशी, शहाबुद्दीन शाह, लालू शर्मा सहित बार एसोसिएशन बामनवास के अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

 

Awareness camp organized for protection and prevention from sexual harassment

“विद्यार्थियों को बांटे मास्क”

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदनहोली के बच्चों एवं कर्मचारियों, आंगनवाड़ी पाठशाला एवं राजीव गांधी सेवा केंद्र के कर्मचारियों को सरपंच संघ अध्यक्ष पंचायत समिति बामनवास रामखिलाड़ी मीणा एवं युवा नेता सर्वेश मीणा के द्वारा स्कूल के सभी बच्चों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
आमजन विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक जारेड़ा चांदनहोली ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य ममता मीना, सुमित्रा मीणा पंचायत ग्राम विकास अधिकारी मोहन सैनी, सहायक सचिव मयंक शर्मा, बनी लाल मीणा, ई-मित्र संचालक विष्णु शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला देवी, गीता देवी, राहुल, पूर्व सरपंच ऋषिकेश, प्रेमचंद, मुनिराज मेंबर, विजय, विष्णु, मुकेश, सुरज्ञान, लक्ष्मण, सीएल जारेड़ा आदि उपस्थित रहे।

 

“जलदाय विभाग ने लगाया समस्या समाधान शिविर”

बामनवास क्षेत्र के बरनाला कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जलदाय विभाग द्वारा 3 से 4 फरवरी तक दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें मौके पर ही नवीन नल कनेक्शन जारी करने हेतु पत्रावली जमा कर रसीद कटवाने एवं अवैध नल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने से पूर्व उन्हें चालू रखने के लिए नियम अनुसार पत्रावली वह राशि जमा कर उन्हें नियमित करवाने की कार्यवाही भी कैंप के दौरान की जा रही है।
कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार मीणा ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं ने यदि अपना नल कनेक्शन नियमित नहीं करवाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार मीणा और विभागीय कर्मचारी मोहनलाल मीना, शंभू दयाल गुप्ता, टीकाराम मीणा, स्थानीय सरपंच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !