मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई माधोपुर जिले की मित्रपुरा उपतहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। नव क्रमोन्नत तहसील मित्रपुरा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त 11 पटवार मण्डल और 43 राजस्व ग्राम सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी।

अशोक गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में विभिन्न नए तहसील और उप तहसील कार्यालय खोलने एवं उप तहसील क्रमोन्नत करने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने सवाईमाधोपुर जिले के लिए यह स्वीकृति दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया