Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वर्चुअल सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

निरोगी राजस्थान के तहत आज सोमवार विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई, 2021 के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में स्वास्थ्य मंत्री जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों तथा ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना महामारी एवं तंबाकू सेवन के अंतर्सम्बंध के विषय में वर्चुअल सेंसिटाइजेशन के माध्यम से संबोधित किया। इस वर्चुअल कार्यशाला में आमजन ने भी जुड़कर अपनी भागीदारी निभाई। साथ ही सभी ने धूम्रपान न करने की शपथ भी ली।

स्वास्थ्य के स्तर में आती है गिरावट:-

कार्यशाला में राज्यस्तर से सभी को जानकारी दी गई कि धूम्रपान करने वाले लोगों में स्ट्रोक, हदय व फेफड़ों के कैंसर की संभावना अधिक रहती है। धूम्रपान शरीर के लगभग सभी अंगों को प्रभावित करता है तथा स्वास्थ्य के स्तर में गिरावट आती है। महिलाओं में गर्भधारण में जटिलता पैदा होती है तथा बच्चे के जन्म पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। कम वजन के बच्चे पैदा होना, शिशुओं की अचानक मृत्यु होना, फेलोपियन ट्यूब में गर्भधारण जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा कमिट टू क्विट की थीम निर्धारित की गई है। कोरोना की वर्तमान महामारी के दौर में तंबाकू उत्पादों का सेवन त्यागना अत्यंत उपयोगी हो सकता है। चूंकि एक तरफ तो तंबाकू उपभोगियों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। साथ ही दूसरी ओर रोग के ग्रस्त रोगियों के उपचार में भी जटिलता रहती है। इसके लिए कोरोना एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन के अंतर्सम्बंध तथा तंबाकू उत्पाद का उपभोग छोड़ेने की उपयोगिता के संबंध में एक वर्चुअल सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Virtual sensitization workshop organized on World No Tobacco Day in Sawai Madhopur

कार्यशाला में समस्त चिकित्सा विभाग सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समस्त महिला स्वयं सहायता समुह, शिक्षा, आईसीडीएस, जनसंपर्क, पुलिस विभाग, नगरीय विकास, पंचायतीराज, नेहरू युवा केंद्र विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, कार्मिक, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, वीएचएनसी के सदस्य, पंच, सरपंच, वाॅर्ड पार्षद एवं सदस्यगण, स्वयं सहयता समुह के सदस्य मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों के साथ साथ आमजन ने भी कार्यशाला में भाग लिया। जिला स्तर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, डिप्टी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दौलत राम यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, एनटीसीपी सोशल वर्कर राजीव सैन, टीकाकरण निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !