11 दिसम्बर को होने वाले नगर परिषद चुनाव स्वतन्त्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिये जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में 2-2 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।

चौथ का बरवाड़ा एसडीएम वर्षा मीना तथा मलारना डूंगर एसडीएम रघुनाथ को सवाई माधोपुर में एरिया मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बामनवास एसडीएम बद्रीलाल मीना तथा वजीरपुर एसडीएम हरकेश मीणा को गंगापुर सिटी में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया