Sunday , 6 September 2026
Breaking News

निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें, गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, जेवीवीएनएल, जल संसाधन, आरएसआरडीसी आदि विभागों की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न निर्माण प्रोजेक्ट, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही बजट उपलब्धता, विभागीय समन्वय, पाइपलाइन वाले प्रोजेक्टों की डीपीआर आदि पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रोजेक्ट के लिये आवंटित भूमि पर अतिक्रमण हो या बजट की कमी आ रही है तो अवगत करवायें। मुख्यालय को पत्र लिखने को ही प्रयास न माने, ब्लाॅक स्तर पर एसडीएम का सहयोग लें। बड़ा मामला हो तो सीधे मुझे बतायें। उन्होंने निर्देश दिये कि अतिक्रमण वाले मामलों में एसडीएम, तहसीलदार व थानेदार के साथ सम्बंधित विभाग का अधिकारी मौके पर जाये तथा लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिये समझायें तथा नहीं मानने पर समुचित कार्रवई करें। अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करवायें ताकि समय पर आमजन को सेवायें मिल सकें। बैठक के बाद जिला कलेक्टर ने कई विभागों के मुख्यालय स्थित वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर अनौपचारिक बातचीत कर विभिन्न मदों में बजट आवंटन जल्द करवाने की बात कही।

Complete construction soon in Sawai Madhopur
बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि जिन भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनकी गुणवत्ता जाॅंच कर सम्बंधित विभाग को जल्द हैंड ओवर करें ताकि लोकार्पण कर इन्हें आमजन की सेवा में उपयोग लाया जा सके। अन्य कुछ भवन लगभग तैयार हैं, केवल विद्युत या पेयजल कनेक्षन किया जाना है। यह कार्य भी जल्द सम्पन्न कर हैंडओवर करने के निर्देश दिये। गंगापुर सिटी पुलिस थाना भवन, चौथ का बरवाड़ा तहसील भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बामनवास काॅलेज भवन में विद्युत कनेक्षन का डिमांड नोटिस जल्द जमा करवाने के निर्देश दिये। मच्छीपुरा में देवनारायण आवासीय विद्यालय, आईटीआई बामनवास, संस्कृत काॅलेज, चौथ का बरवाड़ा, देवनारायण आवासीय विद्यालय बरवाड़ा, गंगापुर सिटी कोर्ट, मलारना डूंगर में माॅडर्न रेकार्ड रूम मलारना डूंगर में ही लिटिगेंट शेड, आवासीय विद्यालय बरनाला अल्पसंख्यक छात्रावास सवाई माधोपुर में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर हवाई पट्टी निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा कर विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। राज्य बजट घोषणा 2019-20 की पालना में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 80-80 लाख रूपये की लागत से 1-1 कि.मी. लम्बी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। न्यू रोड़ स्कीम के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 कि.मी. लम्बी सड़क बनाई जा रही है। कलेक्टर ने 10 करोड़ रूपये लागत की गंगापुर सिटी – नादौती सड़क का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्रामीण गौरव पथ, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, नाबार्ड पोषित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर में संचालित अमृत योजना के क्रियान्वय में तेजी लायें ताकि आगामी गर्मियों में पेयजल की समस्या न रहे। इसके अतिरिक्त गंगापर सिटी और बामनवास में आगामी जनवरी माह से टैंकर से पेयजल सप्लाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राईजिंग लाइन से पानी चोरी न करने दें। पेयजल लाईनों को नियमित चैक कर मरम्मत कार्य करते रहें ताकि पानी की बर्बादी न हो। जल वितरण में असमानता न हो। किसी भी शहर या गांव के सभी मौहल्लों में समान जल आपूर्ति करें। पेयजल आपूर्ति में सोलर प्लांट के उपयोग की सराहना करते हुये कलेक्टर ने जिले में इसका ट्रेंड बढ़ाने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की अक्षरषः पालना कर किसानों को रबी में पूरी बिजली दें। खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित अवधि में बदल दें, फाल्ट की सूचना मिलते ही मेंटीनेंस करवायें।
जिला कलेक्टर ने जल संसाधन के अधिशासी अभियन्ता को वन क्षेत्र में स्थित उनके विभाग के जलाशयों में मछली आखेट को सख्ती से रोकने और इसके लिये वन विभाग, जल संसाधान विभाग और पुलिस-प्रशासन में समन्वय रखने के निर्देश दिये। उन्होंने नहरों द्वारा किये जा रहे जल वितरण की भी समीक्षा की।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !