Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जोनल मजिस्ट्रेट अपने जोन पर सतर्कता के साथ रखे निगरानी

नगर परिषद सवाई माधोपुर व गंगापुर के चुनाव के लिए नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में सोमवार को आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने जोनल मजिस्ट्रेट्स से कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट्स से कहा कि वे अपने-अपने जोन का भ्रमण कर चुनाव की प्रक्रिया के साथ आसपास के माहौल पर भी पूरी निगरानी रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य करें जिससे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाया जा सके। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट्स से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने, क्षेत्र में पोलिंग बूथ का सतत निरीक्षण करने, चुनाव प्रत्याशियों द्वारा मतदान केन्द्र से सौ एवं 200 मीटर के दायरे में की जाने वाले गतिविधियों के संबंध में पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए। आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाई जाये।

Zonal magistrates keep vigil on their zones
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए है। उन्होंने नियुक्त किए जाने वाले पुलिस जाब्ते तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर, पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोविड-19 की एडवाईजरी तथा प्रोटोकॉल की पालना करवाने के निर्देश भी दिए। मतदाताओं की कतार में दो गज की दूरी रखवाने, सेनेटाइज करवाने तथा बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिए जाने के संबंध में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर नवरतन कोली ने जोनल मजिस्ट्रेट्स को विभिन्न कानूनी प्रावधान, तथा क्रिया विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने भी चुनाव प्रक्रिया, जोनल मजिस्ट्रेट के कार्य एवं दायित्व सहित नियमों की विस्तार से जानकारी दी। दक्ष प्रशिक्षको ने जोनल मजिस्ट्रेट्स को उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों, चुनाव प्रक्रियाओं तथा अन्य विधिसंगत जानकारियों को विस्तार से समझाया। जोनल मजिस्ट्रे्ट्स ने सवाल जवाब के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को समझा एवं दक्षता प्राप्त की। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर अनिल चौधरी एवं सवाई माधोपुर रिटर्निंग अधिकारी कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में दिनेश गुप्ता, दीपनारायण शर्मा, मोइन खान सहित अन्य प्रशिक्षकों ने विस्तार से जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र किशन व पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने साहूनगर स्कूल में चुनाव के लिए ईवीएम सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों के संबंध में कार्मिकों से सवाल जवाब कर फीडबैक भी प्राप्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !