Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आरजू राणा देऊबा बनी नेपाल की विदेश मंत्री

नेपाल: नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (PM Kp Sharma Oli) ने डॉ. आरजू राणा देऊबा (Dr Arzu Rana Deuba) को विदेश मंत्री (Foreign Minister) बनाया है। सोमवार को आरजू राणा (Arzu Rana Deuba) ने अपना पद संभाल लिया है। पद संभालते ही आरजू (Arju Rana) ने कहा कि सीमा विवाद तथ्यों एवं सबूतों को आधार पर सुलझाए जाने चाहिए। इससे पड़ोसी देशों के साथ अनावश्यक विवाद खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले की तरह ये जरूरी नहीं है कि पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद सीमा पर लगे पिलर्स की गिनती करके सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि, ”हम भारत (India) के साथ अपने सीमा विवाद भूगोल, इतिहास और जीपीएस आधारित नए वैज्ञानिक नक्शों के अनुसार सुलझाएंगे।

Arju Rana Deuba becomes Nepal's Foreign Minister

हमारे पास पहले की तुलना में अब ज्यादा जानकारी, तथ्य और सबूत हैं। इसलिए इस बात पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है कि कौन सी बाउंड्री पिलर कहां है।” आरजू (Foreign Minister Arju Rana Deuba) ने कहा कि,”अब तथ्य सामने हैं। लिहाजा अब हम अपने सीमा विवाद सुलझा सकते हैं। मेरी जानकारी में महाकाली सीमाई नदी है।

भारत और नेपाल दोनों के पास इस तक पहुंच है। इसलिए इस मामले में हमेशा विवाद रहा है।” आरजू राणा नेपाल की चौथी महिला विदेश मंत्री हैं। उनसे पहले बिमला राय पौडेल, सुजाता कोइराला और सहाना प्रधान नेपाल की विदेश मंत्री रह चुकी हैं।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !