Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मलारना चौड़ के प्रसिद्ध मन्दिर से जेवरात चोरी करने व चोरी के जेवरात खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मलारना चौड़ के प्रसिद्ध मंदिर श्री दुर्गा माताजी मंदिर से जेवरात चोरी करने व चोरी के जेवरात खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी विनोद जंगम उर्फ बन्नू पुत्र सेडूराम और कैलाश सोनी पुत्र छोगालाल सोनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में असामाजिक तत्वों व वांछित अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह चम्पावत वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गत 15 मार्च 2023 को ग्राम मलारना चौड़ के प्रसिद्व दुर्गा माता मन्दिर से सोने की नथ चोरी करने वाले शातिर अपराधी विनोंद जंगम उर्फ बन्नू पुत्र सेडूराम निवासी लाम्बापाड़ा वार्ड नंबर 25 लालसोट जिला दौसा को गत 23 मार्च को गिरफ्तार किया गया व चुराई हुई सोने की नथ का
खरीददार कैलाश सीनी पुत्र छोगालाल सोनी निवासी लाम्बापाड़ा सर्राफा बाजार वार्ड न. 23 लालसोट जिला दौसा को आज शुक्रवार को  गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चोरी की नथ बरामद की गई। आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

 

Arrested the accused who stole jewellry from the famous temple of Malarna Chour and bought stolen jewellry

 

घटना का विवरण:- गत 15 मार्च 2023 को एक तहरीरी रिपोर्ट परसूराम मीना उर्फ पायलेट निवासी मलारना चौड़ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रसिद्व दुर्गा माता के मन्दिर से मातारानी की सोने की नथ को चुराकर ले जाने की पेश की जिस पर थाना मलारना डूंगर पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। आरोपियों ने घटना करने से पूर्व में घटना स्थल की 2-3 दिन तक रैकी करते है तथा लोगों की आवागमन की पूर्ण जानकारी करने के बाद पूर्ण तैयारी के साथ मन्दिर से चोरी की घटना को अंजाम देते है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजकुमार मीणा, हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल राजमल, कांस्टेबल तेजराम सिंह, कांस्टेबल केदार प्रसाद, कांस्टेबल विजेन्द्र आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !