Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डाॅ. सोनवाल की पुस्तकों का किया विमोचन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सोनवाल द्वारा संपादित दो पुस्तकों “भारत में सतत विकास लक्ष्य:उपलब्धियां और चुनौतियां“ एवं “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एंड सस्टेनेबिलिटी का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह द्वारा किया गया।

 

प्राचार्य ने बताया कि पुस्तको में उपलब्ध विषय सामग्री से सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने कि अवधारणा को बल मिलेगा। ऐसे कार्यों से महाविद्यालय में उच्च स्तरीय शोध एवं अकादमिक गुणवत्ता को प्रोत्साहन मिलता है। यह पुस्तक शोधार्थी, जिज्ञासू विद्वान, पर्यावरणविदों के साथ ही विद्यार्थियों के लिये भी लाभकारी होगी। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ. एसपी नापित, डॉ. डी आर मीना, डॉ. मो. शाहिद जैदी एवं अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Dr. Prem Sonwal's books released in pg college sawai madhopur

 

संपादक डॉ. सोनवाल ने बताया कि सम्पादित पुस्तकों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, संकाय सदस्यों डॉ. दिनेश चंद शर्मा, डॉ. रोमिला करनावट, डॉ. पांचाली शर्मा, उर्मिला मीना, डॉ. अमर नाथ अग्रवाल, डॉ. कैलाश चंद शर्मा, डॉ. सोमेश कुमार सिंह, डॉ. प्रेम सोनवाल, डॉ. प्रियंका सैनी, कमलेश मीना आदि ने दुनिया में विकास, गरीबी और अशिक्षा को मिटाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के लिए 17 लक्ष्यों में गरीबी की पूर्णतः समाप्ति, भुखमरी की समाप्ति, अच्छा स्वास्थ्य और जीवनस्तर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, साफ पानी और स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, असमानता में कमी, जलवायु परिवर्तन, पानी में जीवन आदि पर ज्ञानवर्धक अध्याय लिखकर योगदान दिया। इसके साथ ही पुस्तकों में भारत के अन्य राज्यों के आचार्यों ने भी शोध पेपर लिखकर योगदान दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !