राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर के तत्वाधान में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स द्वारा आज रैली का आयोजन किया गया। कैप्टन डॉ. ओपी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कॉलेज से रवाना किया। रैली में कैडेट्स ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए कॉलेज से लेकर रणथंभौर सर्किल तक शामिल हुए। रैली के माध्यम कैडेट्स द्वारा बार-बार हाथ धोने, 2 गज की दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग करने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थुंकने के बारे में जागरूक किया।

जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण में कैप्टन डॉ. ओपी शर्मा ने स्वयं रक्त दान देते हुए कैडेट्स को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा कुल 9 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के विनोद शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक एनयूएचएम एवं पूर्व अंडर ऑफिसर, आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी एवं पूर्व लांस नायक, नरेंद्र गौतम ब्लड बैंक प्रभारी, रामकिशन, कुसुम लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया