Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन के विरुद्ध दी गई दबिश में (एलएनटी जब्त)

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी के निर्देशन में गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के नेतृत्व में गठित तीन टीमों के साथ ईलाका थाना सूरवाल के ग्राम रईथा खुर्द की बनास नदी की पड़त भूमि में खदानों में दबिश देकर एक बड़ी पोकलेन मशीन (एलएनटी) को पकड़कर जप्त की।

Police seized LNT Machine against illegal gravel mining (LNT seized)

टीम गठनः-

प्रथम टीमः- नारायण लाल शर्मा आरपीएस वृत्ताधिकारी शहर सवाई माधोपुर तथा रघुनाथ खटीक उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के नेतृत्व में सूरवाल थानाधिकारी रामसिहं यादव उपनिरीक्षक मय जाप्ता, मानटाउन थानाधिकारी राजकुमार पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता, जिला स्पेशल टीम इन्चार्ज दौलत सिंह पुलिस निरीक्षक मय डीएसटी टीम तथा अन्य पुलिस लाईन जाप्ता, तहसीलदार सवाई माधोपुर मय टीम तथा खनिज विभाग के अभियन्ता ललित मंगल मय उनकी टीम साथ टीम गठीत गई। जिनको टास्क ग्राम पढाना की तरफ से अवैध बजरी खनन क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध खनन कर्ताओं के साथ दबिश देने का जिम्मा सौंपा गया।

द्वितीय टीमः- राकेश राजौरा आरपीएस वृत्ताधिकारी ग्रामीण सवाई माधोपुर के नेतृत्व में तहसीलदार मलारना डूंगर मय टीम, मलारना डूंगर थानाधिकारी जीतेन्द्र सिहं सीआई मय जाप्ता तथा अन्य पुलिस लाईन जाप्ता साथ टीम गठीत गई। जिनको ग्राम भूखा की तरफ से अवैध बजरी खनन क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध खनन कर्ताओं की घेरा बन्दी करने का टास्क दिया गया।

तृतीय टीमः- अनिल मूड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरेन्द्र सिहं उपनिरीक्षक मय जाप्ता तथा अन्य पुलिस लाईन जाप्ता साथ टीम गठित गई। जिनको ग्राम चकेरी-बाडोलास की तरफ से अवैध बजरी कर्ताओं की घेरा बन्दी करने का टास्क दिया गया।

उक्त संपूर्ण टीमों द्वारा अपनी-अपनी तरफ से दिये हुए टास्क के अनुसार कल रात्रि को करीब 11 बजे रवाना होकर ईलाका थाना सूरवाल के ग्राम रईथा खुर्द के समीप बनास नदी क्षेत्र की पडत जमीन में खदान बनाकर अवैध बजरी खनन कर्ताओं के खिलाफ रात्रि के करीब 1 बजे दबिश दी गई। पुलिस की दबिश को देखकर अवैध बजरी खननकर्ता एक बड़ी पोकलेन मशीन (एलएनटी) को बजरी की खदान में ही छोडकर भाग गये। जिसको टीम में मौजुद खनन विभाग के अभियन्ता ललित मंगल द्वारा मौके पर जप्त किया गया। उसके पश्चात समस्त पुलिस टीमों द्वारा अन्य खदानों में तथा बनास नदी के पेटे में अन्य प्रयुक्त साधनों की तलाशी हेतु सर्च अभियान चलाया गया लेकिन अन्य साधन मौके पर नहीं मिले। उक्त मशीन से अवैध बजरी खननकर्ताओं द्वारा बनास नदी से भारी मात्रा में बजरी की निकासी की जा रही थी। अवैध बजरी खननकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जावेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !