Sunday , 7 June 2026
Breaking News

क्वारंटाइन, कर्फ्यू में फंसे रेल कर्मियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

(गंगापुर सिटी) कोविड-19 कोरोना महामारी के दौरान जो रेल कर्मचारी लॉकडाउन होने के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों के कारण ड्यूटी पर नहीं आ पाए रेल प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों के लिए राहत देते हुए उक्त अवधि में विशेष आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है।

Railway personnel stranded quarantine curfew get special casual leave
वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि यूनियन के महामंत्री मुकेशगालव के द्वारा महाप्रबंधक को इस बारे में लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्मिक अधिकारी पूर्णिमा जैन ने आदेश जारी कर दिए हैं। मंडल उपाध्यक्ष जैन ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान कर्मचारी मुख्यालय पर होने के बावजूद पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण या कंटेनमेंट जोन में होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आ पाए, उनकी ड्यूटी अवधि को वर्क फ्रॉम होम मानकर ड्यूटी माना जाएगा। इसी प्रकार जो कर्मचारी लॉकडाउन से पूर्व छुट्टी पर मुख्यालय से बाहर चले गए थे और लॉक डाउन की वजह से वापस नहीं आ पाए उन्हें विशेष आकस्मिक अवकाश दिए जाएंगे। इसी प्रकार जो कर्मचारी मुख्यालय पर आने के बाद क्वारंटाइन में चले गए या राज्य, केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन में रहे या रेलवे की चिकित्सकों द्वारा क्वारंटाइन के लिए भेजा गया, उन्हें भी विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन, कर्फ्यू में फंसे रेल कर्मचारियों कि ड्यूटी अवधि को लेकर असमंजस बना हुआ था। इस अवधि की ना तो छुट्टी लग पा रही थी ना ही विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किए जा रहे थे। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने इस मामले को पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के समक्ष उठाया, तदोपरांत आज मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूर्णिमा जैन ने कर्फ्यू, क्वारंटाइन, लॉकडाउन में फस जाने के कारण ड्यूटी पर नहीं आने की अवधि के बारे में दिशा निर्देश प्रदान करने से कर्मचारियों को भारी राहत मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !