Sunday , 8 March 2026
Breaking News

15 हजार रूपये का इनामी बदमाश बबलू केवट गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने 15 हजार रूपये की इनामी बदमाश बबलू केवट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि लूट, मारपीट, राजकार्य में बाधा, सरकारी सम्पति के नुकसान पहुंचाने के दो मामलो में फरार 15 हजार के इनामी बदमाश बबलू केवट पुत्र रामफुल निवासी घोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को पुलिस की विशेष टीम ने भीलवाड़ा से दबोचने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि सरकारी सम्पति के नुकसान एवं विधुत अधिनिमय के मामले में फरार चल रहे अपराधी बबलु केवट के संबंध में मुखबिर की सूचना पर थाना मलारना डूंगर की पुलिस टीम की दो टीम एवं तैराक भरतलाल व रामकेश गूर्जर सहित 13 मार्च 2023 को पकड़ने के लिए घोड़ा की ढाणाी बिलोली नदी पर गये।

 

 

जहां बबलू पुलिस को देखकर नदी में कूद गया और अपने साथियों को बुला लिया तथा नदी में अपराधी को पकड़ने उतरे तैराकों को जान से मारने के लिए डूबाने एवं पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर प्राइवेट चौपहिया वाहन, मोटर साइकिल तथा तैराकों से नकदी छीन कर ले गये। फरार ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांषु शर्मा एवं वृताधिकारी दीपक खण्डेलवाल, सवाई माधोपुर शहर के सुपरविजन में थानाधिकारी लखन खटाना मलारना डूंगर एवं महेन्द्र सिंह थानाधिकारी कुण्डेरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

 

Bablu Kevat, a criminal carrying a reward of 15 thousand rupees arrested in sawai madhopur

 

पुलिस को फरार अपराधी के भीलवाड़ा में माडल इलाका क्षेत्र में परिवार सहित फरारी काटने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम को भीलवाड़ा भेजा गया। पुलिस की टीम ने लगातार 7 दिन तक मांडल इलाका क्षेत्र में अपराधी के छिपने के स्थानों पर तलाश किया गया। कंचन मील हाइवे के पास नानकपुरा पुलिस थाना रायला जिला भीलवाड़ा के पास बबलु पुलिस की टीम को दिखाई दिया। पुलिस की टीम ने घेरा देकर पकड़ने का प्रयास किया तो वांछित अपराधी बबलू केवट पुलिस को देखकर हाइवे किनारे से धुवाला रेलवे लाइन की तरफ भाग गया जिसका पुलिस की टीम द्वारा काफी पीछा कर बबलू को पकड़ा। बबलू के विरुद्ध थाना कुण्डेरा और थाना मलारना डूंगर पर मामला दर्ज हे। जिसे थाना मलारना डूंगर के मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसमें अनुसंधान जारी है।

 

बबलू को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लखन खटाना थानाधिकारी मलारना डूंगर, महेन्द्र सिंह थानाधिकारी कुण्डेरा, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक (विशेष भूमिका) सायबर सेल, मुकेश हेड कांस्टेबल थाना कुण्डेरा, लक्ष्मण सिंह हैड कांस्टेबल थाना बौंली, केदार कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर, नरेन्द्र कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर, अजय कांस्टेबल कुण्डेरा, विजय कांस्टेबल थाना मानटाउन एवं राजकुमार सायबर सेल कांस्टेबल आदि शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !