Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रुकमकेश मीना हत्याकाण्ड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को किया निरुद्ध

गंगापुर सिटी के बामनवास में गत दिनों चाकू से गोदकर की गई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को निरुद्ध करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 21 अगस्त को बाबूलाल मीना निवासी पट्टीकलां बामनवास ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दरवाजा चौक पर मेरे लड़के रुकमकेश मीना की आरोपियों द्वारा चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है।

 

इस पर आर्म्स एक्ट में पंजीबद्द कर अनुसंधान थानाधिकारी हवासिंह मंगावा द्वारा प्रारंभ किया गया। हत्या जैसे सनसनीखेज मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी देवेन्द्र विश्नोई द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुरसिटी प्रकाश चन्द के निकटतम पर्यवेक्षण एवं सुपरविजन में वृत्ताधिकारी बामनवास संतराम मीना व थानाधिकारी बामनवास हवासिंह मंगावा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

 

Rukmkesh Meena murder case disclosed, one accused arrested and one child molester detained

 

गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में मृतक रुकमकेश मीना की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है एवं एक आरोपी नीरज कुमार मीना उर्फ काला पुत्र पप्पूराम मीना निवासी बामनवास पट्टीकलां थाना बामनवास जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया। बाल अपचारी से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। निरुद्धशुदा बाल अपचारी व आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक रुकमकेश मीना व बाल अपचारी की बहिन के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग था।

 

21 अगस्त को मृतक व बाल अपचारी की बहिन सेसर घट प्रोग्राम में बिछाव तालाब से पानी लेकर महादेवजी के मन्दिर की ओर जा रहे थे। रुकमकेश मीना व अपनी बहिन को एक साथ देखकर अपने भाई नीरज मीना से मिलकर बाल अपचारी ने आवेश में आकर रुकमकेश मीना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !