बामनवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाहिरा के एक किसान परिवार से नीरज कुमार मीना सुपुत्र हरि राम मीना को आईईएस परीक्षा 2020 में एआईआर-106 रैंक में अंतिम रूप से चयन होने पर जाहिरा ग्राम विकास समिति के कई पदाधिकारियों सहित कमलेश जाहिरा, भाजपा नेता हरकेश मीणा के द्वारा चयनित छात्र के साथ खुशी जाहिर की।

कमलेश जाहिरा ने कहा कि नीरज कुमार मीणा से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में अध्ययनरत स्टूडेंट्स और अच्छी सफलता हासिल करने के लिए प्रयास करें और कहा कि उज्जवल भविष्य के लिए उच्चतम शिक्षा जरूरी होती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया