आधार कार्ड को 10 साल बाद अपडेट करवाने की अनिवार्यता के चलते सोमवार को खेरदा में एक निजी स्कूल में आम जन की सुविधा के लिए आधार संशोधन शिविर का आयेाजन किया गया। शिविर में दिनभर आधार कार्ड में संशोधन करवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। स्व. सुशीला देवी जनसेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर में आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, निवास स्थान के पते में संशोधन करने के साथ ही आधार अपडेट का कार्य भी किया गया।

शिविर आयोजक नीरज मीना, धर्मेंद्र, मेघराज, रफीक व संतराम ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक आयोजित हुए शिविर में 116 लाभार्थियों के आधार कार्ड में संशोधन व अपडेशन का कार्य किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया