Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

जिले भर से पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 6 एवं एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में राजेन्द्र पुत्र बाबूलाल, विकास पुत्र मुकेश, कन्हैयालाल पुत्र कजोडमल, गौरव पुत्र महेश, सचिन कोली पुत्र बसन्त लाल कोली एवं मोहसिन खान पुत्र रफीक अहमद को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार एक वारंटी कल्लू उर्फ कल्लूराम पुत्र गुलबीराम को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जिले की अलग – अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

Police arrested seven accused from sawai madhopur

 

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने शांति भंग करने के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया की बिन्जारी गांव में वन विभाग टीम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने पर व पुलिस टीम द्वारा समझाईस करने के उपरान्त भी उत्तेजित होने पर राजेन्द्र पुत्र बाबूलाल निवासी बिन्जारी चौथ का बरवाड़ा, विकास पुत्र मुकेश निवासी बिन्जारी एवं कन्हैयालाल पुत्र कजोडमल निवासी बिन्जारी को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस की टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, बत्तीलाल एएसआई, मोहनलाल हेड कांस्टेबल, जीतेश कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, प्रकाश कांस्टेबल, हीरालाल कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, रामप्रसाद कांस्टेबल एवं गोरधन सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार पीलौदा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पिलौदा थानाधिकारी फत्तेलाल ने बताया की सुमित कुमार हेड कांस्टेबल सहित पुलिस जाब्ता ने न्यायालय गंगापुर सिटी के दर्ज मामले में सरकार बनाम कल्लू उर्फ कल्लूराम पुत्र गुलबीराम निवासी बगलाई पिलौदा जिला सवाई माधोपुर को बगलाई से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में सुमित कुमार हेड कांस्टेबल, धर्मराज कांस्टेबल एवं चरन सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 3 लोगों गिरफ्तार किया है। गंगापुर सिटी थानाधिकारी करण सिंह के अनुसार रात्री गश्त के दौरान गौरव पुत्र महेश निवासी नसिया कॉलोनी गंगापुर सिटी, सचिन कोली पुत्र बसन्त लाल कोली निवासी शास्त्री पार्क के पास नसिया कॉलोनी गंगापुर सिटी एवं मोहसिन खान पुत्र रफीक अहमद निवासी कीरपाड़ गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक जब्बार शाह, धर्मपाल कांस्टेबल एवं भरत सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !