जिले के निकटवर्ती इन्द्रगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलनगंज में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा के बच्चों को 4 अप्रेल गुरूवार से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ विद्यार्थियों को परीक्षा के बारे में सामान्य जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सातवीं कक्षा की बालिकाओं सुमित्रा एवं सावित्री ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका मुँह मीठा कराया। इस अवसर पर अध्यापक महेश वैष्णव, रामजीलाल मीना, छात्राध्यापिका खेलन्ता मीना, आरती सैन आदि ने बच्चों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र देते हुऐ बच्चों पेन भेंट किये तथा मन लगाकार पढ़ाई करने तथा परीक्षा में सफलता के लिए शुभ आशीर्वाद दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया