Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई भव्य वोट बारात

जिले में लगातार चल रही स्वीप गतिविधियां 29 अप्रैल को सौ फीसदी मतदान करने की अलख जगा रही है। इसी के चलते मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह के निर्देशानुसार जिले में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा दोनों नगर परिषद के आयुक्त द्वारा वोट बारात निकालने के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप कार्यक्रम प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में चौथ का बरवाड़ा में जन-जन में मतदान की अलख जगाने के महाअभियान के तहत जिला स्तरीय भव्य वोट बारात निकाली गई। घोड़, ऊंट गाडियों पर सजी वोट बारात में ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते महिला पुरुष युवा शामिल हुए। यह वोट बारात पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा से रवाना होकर मुख्य बाजार से गुजरती हुई चौथ माता मंदिर तक गई। इसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया तथा सैकड़ों मतदाताओं ने वोट बारात में बड़े ही जोश व उत्साह के साथ भाग लिया गया। वोट बारात में बड़ी संख्या में आमजन ने सहाभागिता मतदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

Rally vote taking procession under sweep program
लोकसभा आम चुनाव-2019 के तहत प्रथम बार मतदान में शामिल होने वाले युवा मतदाता दूल्हे बनकर ऊँटगाड़ी पर सवार हुए। युवा मतदाता वोट बारात में खासा उत्साहित नज़र आए। उन्होंने स्वयं वोट डालने का संकल्प लिया और स्वयं के साथ-साथ दूसरों को संदेश देते नजर आए।
सवाई माधोपुर उपखण्ड एवं नगर परिषद की ओर से कलेक्ट्रेट से स्टेशन तक वोट बारात निकाली गई। इस वोट बारात में नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, खण्ड विकास अधिकारी सरोज बैरवा तथा अधिकारी कर्मचारी और आम मतदाता शामिल हुए।
जिले के समस्त स्वीप नोडल अधिकारियों द्वारा सुनियोजित ढंग से व्यापक स्तर पर प्रचार करके धूमधाम से वोट बारात निकाली गई। जिसमें उपखंड स्तरीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने सहभागिता की। पंचायत मुख्यालयों पर भी वोट बारात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाताओं की ओर से उक्त वोट बारात के प्रति खासा उत्साह दिखाया गया और 29 अप्रैल को सौ प्रतिशत मतदान किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह का नवाचार शुभंकर शेरू भी जिले भर में आयोजित वोट बारात का दूल्हा बना और आमजन में वोट चेतना जागृत की। शुभंकर शेरू ने वोट बारात में अपने चिरपरिचित अंदाज में वोट अपील करते हुए कहा कि “वोट की बारात चढ़ी, ढोल नगाड़े साथ, हाथ में पहचान पत्र, बूथ जाए बारात”। शुभंकर शेरू के वोट बारात में दिए गए संदेश को सराहा गया। लोगों ने उत्साह से शुभंकर शेरू को सुना-पढ़ा और इस अनोखे नायक के संदेश अनुसार 29 अप्रैल को मतदान करने का संकल्प जताया।
बामनवास उपखंड मुख्यालय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम हेमराज परिडवाल के नेतृत्व में निकाली गई वोट बारात लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस वोट बारात में उपखंड स्तर के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। वोट बारात में ग्रामीण मतदाताओ द्वारा दूल्हे के पिताजी का दर्जा सहायक निर्वाचन अधिकारी हेमराज परिडवाल को वहीं दूल्हे के ताऊजी का पद तहसीलदार महेंद्र कुमार माहिच को तथा दूल्हे के चाचाजी का रोल विकास अधिकारी उदय सिंह मीणा को दिया गया। वोट बारात में बहन के रोल की अदायगी उपखंड की महिला आंगनवाड़ी कार्मिकों द्वारा निभाई गई। उपखंड प्रशासन द्वारा निकाली गई यह वोट बारात पंचायत समिति से रवाना होते हुए पट्टी खुर्द पट्टी कला ग्राम पंचायत होते हुए सीधी तहसील कार्यालय पहुंची जहां उसका समापन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !