किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज सोमवार 27 सितंबर को कृषि कानून की वापसी, बिजली कानून की वापसी, निजीकरण पर रोक लगाने, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आदि के लिए संयुक्त मोर्चा ने भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया था। जिसके तहत आज सोमवार को सभी किसान मजदूर अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए मुख्य बाजारों में दुकानों को बंद कराया। व्यापारियों, व्यापार मंडल ने बंद का पूर्ण सहयोग किया इस बंद में बड़ी संख्या में मजदूर किसान लाल झंडों के साथ नारे लगाते हुए दिखे।

बंद में राजस्थान किसान सभा, राजस्थान खेत मजदूर यूनियन, श्रमिक संगठन एटक, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, प्रगतिशील महिला फेडरेशन, संनिर्माण मजदूर यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन और तंजीम ए इंसाफ आदि के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन्होंने बंद के लिए पूर्ण समर्थन किया इस अवसर पर एटक के नेता रामगोपाल गुणसारिया, कांजी मीणा, शबनम, छोटू लाल बैरवा, हरिओम सिंह, ओम प्रकाश, अनिल गुणसारिया, राजेश मुराडिया, तबस्सुम बानो, संजय खान, रियान अली, कालूराम मीणा और दुर्गा लाल आदि लोग उपस्थित रहे
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया