Saturday , 5 September 2026
Breaking News

घर-घर औषधि पौधा वितरण योजना में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज सोमवार को घर-घर औषधि योजना जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएफओ सोशल फोरेस्ट्री जयराम पांडे ने बताया कि घर-घर औषधि पौधा वितरण में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2021-22 में जुलाई माह से औषधीय पौधों का वितरण किया गया। जिले में इस वर्ष 10 लाख 14 हजार 832 पौधे वितरण का लक्ष्य रखा गया था। जिले के 1 लाख 27 हजार 363 परिवारों को 10 लाख 18 हजार 904 औषधीय पौधों का वितरण कर लक्ष्य प्राप्त किया। कलेक्टर ने वितरण का लक्ष्य प्राप्त करने तथा प्रदेश में औषधीय पौध वितरण में दूसरा स्थान रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि लगाए गए औषधीय पौधों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए तथा पौधों का उपयोग निरोगी राजस्थान के तहत औषधिय कार्य के लिए हो।

 

Second place in the Sawai madhopur state in door-to-door drug plant distribution scheme

बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों से योजना के क्रियान्वयन के साथ ही प्रभावी मॉनिटरिंग के संबंध में चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक को जिले में मेडी टूरिज्म विकसित करने के लिए औषधीय पौधे तैयार करने के संबंध में भी निर्देश दिए। इसी प्रकार आयुर्वेद का योग एवं वेलनेस सेंटर तथा पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में डीएफओ जयराम पांडे, नगर परिषद सहायक अभियंता नीलम कोठारी, आयुर्वेद उपनिदेशक बाल कृष्ण शर्मा, महाविद्यालय एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !