भारत विकास परिषद् शाखा मानटाउन सवाई माधोपुर की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। महिला समन्वयक व कार्यक्रम संयोजिका चित्रा गर्ग द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम मां भारती व स्वामी विवेकानन्द के समक्ष दीपप्रज्वलन व वन्देमातरम् के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी नरेन्द्र मोहन गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने की तथा क्षेत्रीय मंत्री हरिप्रसाद शर्मा, शाखा अध्यक्ष मनीषा जैन उपस्थित रही। सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों एवं परिषद सदस्यों का डाॅ. सिद्धी गोयल एवं दृष्टि गोयल द्वारा गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद एस.के. जैन द्वारा एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कविता नामा, रूबी मथुरिया, माया गोयल व दीपशिखा यादव द्वारा आज ब्रज में होली रे रसिया पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दीपिका चौहान व सविता पांडे द्वारा जहां जहां राधे वहां आएंगे, बिहारी गीत पर राधा कृष्ण की भुमिका में नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा व ममता शर्मा द्वारा राजस्थानी गीत अरे म्हारा फूल्या पर हास्य के साथ नृत्य कर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा खूब तालियां बटौरी। अंत में सात रंग के रंग में खेल रही है पर महिलाओं व पुरूषों ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल होलीमय बना दिया। कार्यक्रम के अन्त में चुनाव अधिकारी द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सी.पी. गोयल को अध्यक्ष, रामप्रताप सिंह चौहान को सचिव व कपिल नामा को कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर चुनाव सम्पन्न कराए। संचालन ज्ञानेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई प्रांतीय पदाधिकारी, शाखा सदस्य, महिला सदस्य व बच्चे उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।