Thursday , 23 July 2026
Breaking News

भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का किया वाचन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कार्यक्रम के अंतर्गत कुंडेरा मंडल के शेरपुर खिलचीपुर शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रारंभ में मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, मंडल महामंत्री मनीष शर्मा तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन ने जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, सह संयोजक वैद्य रामदयाल गौतम तथा सुरेश जैन का स्वागत और अभिनंदन किया।

 

जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वैद्य रामदयाल गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा तथा कमलेश गुर्जर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन करते हुए बताया कि भारत की आजादी के अमृत वर्ष से भारत ने आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है।

 

BJP read out the President's address in sawai madhopur

 

सन् 2047 तक अमृत काल का 25 वर्ष का यह काल खंड स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी और विकसित भारत के निर्माण का काल खंड है। हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। ऐसा भारत जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में भी समर्थ हो।

 

अंत में मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, मंडल महामंत्री मनीष शर्मा, गुलशन कुमार शर्मा, कमलेश गुर्जर, बाबूलाल चौधरी तथा अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !