Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बामनवास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट के 4 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की  है। पुलिस ने लूट की 2 वारदातों का खुलासा करते हुए बताया की बामनवास के ग्राम कोयला के पास गत 25 अक्टूबर को बाइक सवार के साथ अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर हुई लूट की वारदात और गत 10 अक्टूबर को फरियादी मोहन सिंह व उसकी पत्नी के साथ नगदी तथा मगंलसूत्र छीनने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बाइक और लूट का सामान भी बरामद किया है।

 

 

 

 

एसपी राजेश सिंह ने बताया की पीड़ित आशु कुमार गर्ग पुत्र मनोहर लाल गर्ग निवासी पट्टीकला बामनवास गत 25 अक्टूबर को सांय 7.30 बजे गंगापुर सिटी से बामनवास अपने गांव कोयला से डूंगरी रोड़ आ रहा था, तभी कोयला गांव में शराब ठेके के पास 2 बदमाशों ने रोड़ पर उसकी बाइक के आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया, और बदमाशों ने फरियादी के सिर पर पिस्टल लगा दी, फरियादी द्वारा विरोध करने पर पिस्टल की सिर पर चोट मार दी, जिससे सर से खुन बहने लगा। बदमाशों ने फरियादी की जेब से 55000 रुपए निकाल लिए आदि रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु प्रयास प्रारंभ किए गए।

 

 

 

 

 

 

वहीं इसी प्रकार गत 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे फरियादी मोहन सिंह मीना निवासी बामनवास अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गंगापुर सिटी रेल्वे स्टेशन से ऑटो किराये लेकर अपने गांव आ रहा था। बामनवास के कोयला रोड़ पर एक बाइक पर 4 अज्ञात बदमाश आए और मारपीट कर पिस्टल की नोक पर नगदी एवं आभूषण और मंगल सूत्र छीन कर ले गये इस घटना पर लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु सार्थक प्रयास प्रारंभ किये गए।

 

 

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुरेश कुमार खींची, वृताधिकारी तेजकुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

 

 

 

 

गठित विशेष टीम ने पिस्टल/हथियार दिखा कर लूट करने वाले आदतन एवं चालानशुदा अपराधियों की सूची बनाकर इनके बारे में सूचना एकत्रित की। फरियादी गंगापुर सीटी से आया था इसलिए गंगापुर सिटी से बामनवास आने के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। वारदात के खुलासे के लिए तकनीकि सहयोग के लिए जिला स्तर की सायबर टीम की भी मदद ली गई।

 

 

 

 

 

संदिग्धों से पूछताछ की जाकर इस प्रकार की वारदात करने वाले अपराधियों का चिन्हित किया गया। चिन्हित किये गये अपराधियों की घटनास्थल के आसपास उपस्थिति चैक की गई। सायबर टीम की तकनीकि आसूचना के अनुसार उक्त वारदात नाहर सिंह गूर्जर निवासी सितौड़ बड़ी झोपड़ी की गैंग द्वारा की गई है। थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना की टीम द्वारा उक्त आसूचना के आधार इस गैंग के अपराधियों को इस मामले में पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया।

 

 

Big action of Bamanwas police station, 4 accused of robbery arrested

 

 

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी:-

 

 

पुलिस ने नाहरसिहं उर्फ बगरिया पुत्र कमौदी निवासी सितौड़ बड़ी झोपड़ी, विकास पुत्र शिवराज सितौड़ बड़ी झोपड़ी, कुलदीप पुत्र गोविन्द सहाय निवासी मोतीपुरा गंगापुर सिटी, मोहन सिंह उर्फ काल्या पुत्र रमेश निवासी मोतीपुर गंगापुर सिटी से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने दोनों लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

 

 

 

 

 

पूछताछ एवं अनुसंधान के अनुसार मोहन सिंह व नाहर सिंह दोनो बदमाशों द्वारा वारदात कारित की जाती है एवं बदमाश कुलदीप व विकास द्वारा रेकी की जाती है। मामले में अनुसंधान जारी है। इलाका क्षेत्र में इस प्रकार की हुई अन्य वारदातों के सन्दर्भ में पूछताछ की जा जाएगी, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने संभावना है।

 

 

 

पूर्व में भी दर्ज है मामले:-

 

 

कुलदीप के विरुद्ध थाना गंगापुर सदर पर आधा दर्जन से अधिक लूट, हत्या का प्रयास, डकैती, और अवैध हथियार तस्करी के मामले दर्ज है। मोहन उर्फ काल्या के विरुद्ध गंभीर मारपीट का मामला दर्ज है।

 

गठित टीम:- 

 

बृजेश कुमार मीना थानाधिकारी थाना बामनवास, मोती सिंह, अजीत मोगा सायबर सेल, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश, राकेश, डिप्टी सिंह, अवनेश, धर्म सिंह आदि टीम में शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !