खण्डार तहसील क्षेत्र के सिंगोर कलां ग्राम में खेतों में मृत पक्षियों के शव दिखाई देने से बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण रामदयाल चौधरी, बलवीर बैरवा, शशीकांत आदि ने बताया कि रामदयाल चौलाड़ा के खेत पर एक कबूतर, 3 टीटोड़ी पक्षी मृत मिले।

अगले दिन भी दो मृत पक्षियों के शव ग्रामीणों को मिले। सभी मृत पक्षियों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। इसके बारे में प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी किसी अधिकारी कर्मचारी द्वारा इनकी जांच नहीं करवाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया