Monday , 19 May 2025

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया हर्ष

नई संसद में पहले सत्र की उद्बोधन को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल के रूप में महिलाओं के नाम किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव ही नारी सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के प्रयास किए हैं। इसी कड़ी में यह बिल एक ऐतिहासिक कड़ी के रूप में दर्ज हुआ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पेश करके प्रधानमंत्री मोदी ने एक इतिहास रचा है। इसके पारित होने से महिला शक्तियां राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकेगी।

 

BJP Mahila Morcha expressed joy over approval of Women's Reservation Bill in sawai madhopur

 

इसी ऐतिहासिक निर्णय पर महिला मोर्चा ने खुशी जाहिर की एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया एवं नृत्य एवं गान के साथ हर्ष जताया। देश के नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से नवाचार होगा एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सशक्त होगी। इस अवसर पर महामंत्री सीमा गौतम, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, जिला मंत्री सावित्री शर्मा, मंडल महामंत्री कनकलता गौतम, जिला मंत्री संतोष जैन, जिला उपाध्यक्ष मीना जैन, हेमलता शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, चंचल शर्मा, मौसमी मीणा सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown thana Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना …

Ration dealer government wheat malarna dungar sawai madhopur news

सरकारी गेंहू के ग*बन के मामले में राशन डीलर के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले गेंहू के ग*बन के एक गंभीर …

Akodia school will be developed using mustard straw in sawai madhopur

सरसों की तूड़ी से होगा आकोदिया स्कूल का विकास

सवाई माधोपुर: जिले में शिक्षा की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 25

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !