Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का दिया संदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती महोत्सव के सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर ने पॉलिथीन एवं प्लास्टिक इकठ्ठा कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया। भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सवाई माधोपुर भरत लाल मथुरिया के सानिध्य में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती महोत्सव के सेवा ही संगठन के दौरान सामान्य चिकित्सालय परिसर स्थित उद्यान में पॉलिथीन इकठ्ठा कर, परिसर की सफाई की गई।
BJP Mahila Morcha gave the message of clean India, healthy India
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने सभी को पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करने का आव्हान किया तथा भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गीता सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मथुरिया एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सविता, बबीता, संतोष जैन और सीमा ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !