Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हिंदी आशुलिपिक परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों का आरोप

अप्रैल 2021 में आयोजित हिन्दी आशुलिपिक भर्ती परीक्षा संख्या 2020/17 के राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी किये गए परिणाम पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने राजस्थान के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होने ज्ञापन में बताया है कि हिंदी आशुलिपि परीक्षा संख्या 2020/17 आर्या कॉलेज, जयपुर में 3 से 7 अप्रेल 2021 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में हम सभी के स्टेनों, टाइप और एफिशिएंसी तीनों ही पेपर काफी अच्छे हुए। अभ्यर्थियों ने बताया कि 30 जून 2021 को राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा परिणाम जारी करने के पश्चात् इस परीक्षा एवं इसके परिणाम में कई तरह की त्रुटियों की जानकारी मिली। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा आयोजन के समय कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा सेंटर पर ही विभिन्न त्रुटियों के संबंध में ऐतराज जताया था, लेकिन परिक्षार्थियों से जबरदस्ती संतुष्टि प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए थे। परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात् भी अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रार जनरल तथा रजिस्ट्रार परीक्षक को प्रतिवेदन प्रस्तुत किए, लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।
Candidates allege irregularities in Hindi stenographer exam result
अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम से यह स्पष्ट है कि ऐसे कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिन्होंने परीक्षा देने के बाद में राजस्थान उच्च न्यायालय में पेपर की गड़बड़ी को लेकर रिट लगाई थी। उन्होंने रिट और प्रतिवेदन प्रस्तुत कर यह स्पष्ट किया था कि पेपर सही नहीं होने तथा परीक्षा पुनः कराने की मांग की थी। जबकि परिणाम में वे अभ्यर्थी चयनित हो गए। जिनको आशुलिपि और टाइपिंग का पूर्ण ज्ञान भी नहीं था। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में किसी तकनीकी समस्या का भी आरोप जाहिर करते हुए बताया कि परीक्षार्थीगण की कॉपियां सही तरह से नहीं जांची गई है, क्योंकि परीक्षा संपन्न होने के पश्चात् कुछ परीक्षार्थियों के कम्प्यूटर सिस्टम से स्वतः परीक्षा सबमिट हुई और कुछ परीक्षार्थियों द्वारा जन्म दिनांक के रूप में पासवर्ड डालने पर सबमिट हुई। जो तकनीकि समस्या की ओर इशारा करती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !