Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महिला अत्याचारों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में दिन-ब -दिन बढ़ रहे महिला अत्याचार एवं बलात्कार के मामलों के विरोध में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा गौतम ने बताया कि कल टोडाभीम के मोहनपुरा गांव की बालिका के साथ हुए जघन्य हत्याकांड एवं बलात्कार के मामले को लेकर महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिस तरह से बालिका के साथ बलात्कार एवं हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

 

महिलाओं में इसे लेकर बहुत आक्रोश है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं और सरकार को अपनी कुर्सी बचाने से फुर्सत नहीं इतना ही नहीं बालिका के लापता होने पर भी जब उसके माता-पिता पुलिस के पास गए तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया अगर समय पर पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता लेकर संज्ञान ले लिया जाता तो शायद यह हादसा होने से बच जाता पर अफसोस की संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी गई।

 

BJP Mahila Morcha submits memorandum to Governor regarding women atrocities in sawai madhopur

 

ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई कि सरकार इस्तीफा दे साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने वालों में निर्वतमान जिलाध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष मीरा सैनी, जिला मंत्री अलका शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना जैन, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, सावित्री शर्मा, बजरिया मंडल अध्यक्ष गायत्री जांगिड़. बजरिया मंडल महामंत्री कनकलता गौतम, कार्यकारिणी सदस्य चंचल गौतम, लक्ष्मी कंवर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौधरी, युवा मोर्चा से आकाश भारद्वाज, अजय बसवाल, जगमाल नरूका सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !