भाजपा मंडल छाण की कार्यसमिति बैठक गंगानगर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी हरी प्रसाद गुप्ता एवं खंडार विधानसभा विस्तारक लाखन सिंह मीणा रहे एवं मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह शेखावत ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में नव मतदाता संपर्क अभियान एवं पन्ना प्रमुख वह 12 फरवरी को दिल्ली-मुंबई कॉरीडोर के उद्घाटन हेतु धन्यवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर चर्चा की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया