Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दो अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता और दलाल रिश्वत लेते चढ़े एसीबी के हत्थे

पदोन्नति पर ट्रांसफर नहीं करने की एवज में ली थी घूस
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा मुख्यालय को प्राप्त एक सूत्र सूचना पर जयपुर एवं उदयपुर में तीन स्थानों पर एक साथ कार्यवाही करते हए कुंजबिहारी गुप्ता अधिशासी अभियंता, प्रावधायी सहायक निदेशक ऑपरेशन कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर को दलाल ठेकेदार कल्वन व्यास (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 1 लाख 25 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते-देते गिरफ्तार किया है। उदयपुर से विपिन कुमार चौहान सहायक अभियंता एवं जीनन जैन अधिशासी अभियंता को भी गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को सूचना प्राप्त हुई कि जीनन जैन सहायक अभियंता राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की पदोन्नति अधिशासी अभियंता के पद पर होने के पश्चात उसका ट्रांसफर उदयपुर से बाहर नहीं करने की एवज में कुंज बिहारी गुप्ता अधिशासी अभियंता प्रावधायी सहायक निदेशक ऑपरेशन कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़, जयपुर द्वारा अपने दलाल ठेकेदार कल्वन व्यास (प्राईवेट व्यक्ति) एवं विपिन कुमार चौहान सहायक अभियंता के माध्यम से लाखों रुपयों की रिश्वत राशि का लेनदेन होने की संभावना है।
Two executive engineers, one assistant engineer and broker arrested for taking bribe in rajasthan
सूत्र सूचना को मुख्यालय स्थित तकनीकी शाखा एवं गोपनीय सत्यापन के माध्यम से विकसित किया गया विकसित सूत्र सूचना से प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में एसीबी एस.आई.यू. इकाई के पुलिस निरीक्षक रघुवीर शरण शर्मा एवं विभिन्न टीमों द्वारा जयपुर-उदयपुर में एक साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए जयपुर में कुंजबिहारी गुप्ता पुत्र लड्डूराम गुप्ता निवासी मकान नंबर 16, राधाविहार, श्योपुर रोड़, प्रतापनगर, जयपुर हाल अधिशासी अभियंता प्रावधायी सहायक निदेशक ऑपरेशन कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़, जयपुर को उसके निवास पर दलाल ठेकेदार कल्पवन व्यास पुत्र नंदकिशोर व्यास निवासी A 96 सुभाष नगर, भीलवाड़ा हाल ठेकेदार फर्म गीताजंलि इलेक्ट्रॉनिक्स, भीलवाड़ा (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते-देते गिरफ्तार किया है।
प्रकरण में उदयपुर से विपिन कुमार चौहान सहायक अभियंता एवं जीनन जैन पुत्र नटवर लाल जैन निवासी 117-ए. शास्त्री नगर, सेक्टर-14, गिरवा, उदयपुर हाल पदोन्नत अधिशासी अभियंता आर. आर. वी. पी. एन. एल. को भी गिरफ्तार किया। दलाल ठेकेदार कल्प्वन व्यास आरोपी जीनन जैन से 2 लाख रुपये रिश्वत के रूप में उदयपुर से लेकर आया था। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !