Monday , 19 May 2025

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के सवाई माधोपुर आगमन पर भाजपा सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में अभिनंदन किया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया उप मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर धार्मिक कार्यक्रम में बालेर आए थे। कार्यक्रम से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओ और आमजन से मुलाकात की और चर्चा की।

 

BJP members welcomed Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa in sawai madhopur

 

इस दौरान पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ. भरतलाल मथुरिया, पूर्व जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा, सत्यनारायण धाकड़, मीरा सैनी, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, जिला मंत्री अल्का शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीबाबू जीनगर, बजरिया मंडल अध्यक्ष नीलकमल जैन, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, मंडल महामंत्री आकाश भारद्वाज, अजय बसवाल, राजू दाधीच, सीमा गौतम, आइटी संयोजक मुकेश शर्मा, रामपाल बालोत, भगवान सिंह गुर्जर, दीपू जीनगर सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूल शिक्षा परिवार ने किया उप मुख्यमंत्री का स्वागत

 

मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के राज्य स्तरीय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार की जिला कार्यकारिणी ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के सवाई माधोपुर में प्रथम आगमन पर स्वागत किया। स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लोकेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह एवं साफा भेंट कर स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं में संभाग उपाध्यक्ष अजय शर्मा एवं जिला प्रभारी संजय शर्मा उपस्थिति रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown thana Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना …

Ration dealer government wheat malarna dungar sawai madhopur news

सरकारी गेंहू के ग*बन के मामले में राशन डीलर के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले गेंहू के ग*बन के एक गंभीर …

Akodia school will be developed using mustard straw in sawai madhopur

सरसों की तूड़ी से होगा आकोदिया स्कूल का विकास

सवाई माधोपुर: जिले में शिक्षा की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 25

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !