Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आमजन घर बैठे ही मोबाइल ऐप से बनाएं आयुष्मान कार्ड

रजिस्ट्रेशन करवाने पर मिलेगा पांच लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले का कोई भी नागरिक घर बैठे ही योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर आयुष्मान कार्ड बना सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत ई-केवाईसी पहचान कार्य किया जा रहा है। इसमें जिले के पात्र परिवारों का कार्ड बनाया जाना है, उन्होंने कहा कि आमजन स्वयं घर बैठे योजना में मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं एवं जरूरत पड़ने पर कैशलेस चिकित्सा लाभ ले सकते हैं।

 

इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से पीएमजेएवाय ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यदि आप इस योजना के लिए पंजीकृत नहीं है, तो इसका मैसेज स्क्रीन पर आएगा, और यदि आप सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 में सूचीबद्ध हैं, तो ही आप अगली स्क्रीन पर जाएंगे। अगली स्क्रीन आपके पहचान कार्ड में पंजीकृत आपके परिवार के समस्त सदस्यों का नाम आ जाएगा। इनमें जिस भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन किया जाना है, उन्हें नारंगी रंग में लिखा गया है। उसके सामने लिखे हुए डू ई-केवाईसी पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके 15-20 मिनट बाद आप अपने नाम के आगे लिखे आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Common people can make Ayushman card from mobile app while sitting at home

 

आयुष्मान कार्डधारी प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक का नि: शुल्क उपचार का लाभ मिलेगा। योजना में पंजीकृत परिवार को देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा रहेगी। भर्ती होने से 7 दिन पहले तक की जांचें, भर्ती के दौरान उपचार व भोजन और डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद तक का चेकअप व दवाएं नि: शुल्क उपलब्ध रहेंगी।

 

योजना में 23 प्रकार की चिकित्सा विशेषताओं के तहत 1350 पैकेज पेश किए गए हैं, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। सामान्य सर्जरी के तहत 253 पैकेज पेश किए गए हैं जबकि 161 पैकेज यूरोलॉजी के तहत पेश किए गए। योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, निसंतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि: शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !