भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सवाई माधोपुर पहुंचने पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गौरतलब है की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दो दिवसीय सवाई माधोपुर दौरे पर आए थे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सवाई माधोपुर स्टेशन और रणथंभौर रोड़ पर जगह-जगह उनके स्वागत की व्यवस्था की गई थी। इसी क्रम में रणथंभौर रोड़ पर विवेकानंदपुरम के मुख्य द्वार पर प्रबुद्धजन द्वारा उनका स्वागत किया जाना तय किया गया था।

पार्टी की ओर से जिसका दायित्व डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को दिया गया था। डॉ. चतुर्वेदी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के यहां पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, राम पाल बालोत, हरि प्रसाद शर्मा, श्यामा रानी शर्मा, जिनेन्द्र कुमार प्रजापति एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया