Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बजट घोषणाओं की क्रियान्विति समय पर हो: जिला कलेक्टर
जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी पैसे और सरकारी स्कीमों से अधिक से अधिक पात्र लोगों लाभान्वित किया जाये। उन्होंने बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन को सरकारी कार्यालयों में छोटी-छोटी सामान्य समस्याओं के लिये इधर-उधर नहीं भटकना पड़े इसके लिये अपने स्तर से समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाये।
कलेक्टर ने बैठक में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला कलेक्टर ओला ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार जिले में हुई बजट घोषणाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी प्रगति के बारे में समीक्षा कर भू-आवंटन संबंधित प्रगति रिपोर्ट की पालना रिपोर्ट शाम तक देने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलेक्टर ने सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारी को निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलने वाले ई-मित्र संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके लिये डीओआईटी के अधिकारी को औचक निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिये।
Weekly review meeting of essential services held in sawai madhopur
जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्रवृति संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर अनावश्यक ऑब्जेक्शन नहीं लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में फ्लैगश्पि योजना, जन सूचना पोर्टल, जिले में जन आधारों की संख्या, जन आधार रजिस्ट्रेशन की प्रगति समीक्षा सहित नये जन आधारों के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा योजना की प्रगति समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में उप निदेशक महिला एवं बाल विकास ऋचा चतुर्वेदी को फिल्ड में जाकर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, एसीईओ जिला परिषद बाबू लाल बैरवा, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास आईसीडीएस ऋचा चतुर्वेदी, पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !