केंद्रीय नगरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रविवार को सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ताज होटल में ठहरकर विश्राम किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और जिले की समस्याओं को लेकर 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को जिले की समस्याओं से अवगत करवाया।

मंत्री ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा और खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजद रहे।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया