Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला अध्यक्ष के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ

बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के द्वारा सीताराम गुर्जर को नया मंडल अध्यक्ष बनाने के बाद मलारना डूंगर मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की कार्यप्रणाली के विरुद्ध विरोध प्रकट किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की मनमानी को लेकर बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा छतरी के बालाजी पर सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए हवन में आहुतियां देकर जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित की सद्बुद्धि की कामना की।

 

BJP workers performed Sadbuddhi Yagya against the BJP Sawai Madhopur District President

 

भाजपा मंडल मलारना डूंगर के संयोजक नवल किशोर मंगल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करता है। परंतु जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के द्वारा मनमानी करते हुए कार्यकर्ताओं की बिना सहमति के सीताराम गुर्जर को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

 

 

जिसके चलते मलारना डूंगर मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष के खिलाफ खासा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होंगे ऐसी स्थिति में जिला अध्यक्ष की मनमानी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जिसके चलते समस्त कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर जिला अध्यक्ष की सद्बुद्धि की कामना को लेकर हवन में आहुतियां दी और सद्बुद्धि की कामना की।

 

 

भाजपा मंडल संयोजक नवल किशोर मंगल की अगुवाई में आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान चतरुलाल गुर्जर जिला मंत्री किसान मोर्चा, राकेश गुर्जर मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, सुरेंद्र सैनी युवा मोर्चा महामंत्री, रामहरी मीना, जलधारी गुर्जर पूर्व मंडल महामंत्री, उमाशंकर तिवाड़ी, मुरारी जागिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने यज्ञ के माध्यम से कहा कि जिला अध्यक्ष के द्वारा अपना निर्णय वापिस नहीं लिया गया तो मजबूरन उन्हे इस्तीफा देना पड़ेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !