Sunday , 6 September 2026
Breaking News

शिवालय सरोवर पर सामूहिक महाआरती का हुआ आयोजन

शिवाड़ कस्बे के शिवालय सरोवर छोटा तालाब पर शिवाड़ समाज जयपुर संगठन घुशमेश्वर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी शिवाड़, गणेश मित्र मंडल, शिव मित्र मंडल, श्याम मित्र मंडल एवं बाबा के श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।शिवाड़ समाज जयपुर संगठन जगदीश प्रसाद सोनी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारंभ कल्याण के मंदिर से हुआ शोभा यात्रा में आगे आगे वेद विद्यालय के विद्यार्थी हाथों में ध्वजा पताका का लिए चल रहे थे।

 

Collective Mahaarti was organized at Shivalay Sarovar Shivad Sawai madhopur

 

उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश सुशोभित हुए चल रही थी। उनके पीछे पुरुष भोले बाबा की झांकी को विमान में सजा अपने कंधों पर लिए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ रहे थे। वही शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष डीजे के भजनों पर नाचते गाते भोले बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। वहीं शोभा यात्रा के दौरान व्यापारियों श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था। शोभा यात्रा कल्याण मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर हाईयर सेकंडरी विद्यालय होती हुई।

 

 

 

 

6 बजे शिवालय सरोवर घुश्मेश्वर घाट वाले स्थान पर पहुंची, जहां शास्त्री सुरेश चंद्र दुबे द्वारा विधि विधान के साथ मुख्य अतिथि अनंत मिश्रा शिवाड़ समाज जयपुर संगठन अध्यक्ष नवल कुमार जैन हरीश पराशर, घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा के हाथों से पूजा अर्चना कर मां गंगा मैया एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक साथ महा आरती उतारी गई।

 

 

 

इस अवसर पर शिवाड़ समाज जयपुर संगठन बाबूलाल शर्मा विजय कुमार शर्मा, सतीश पाराशर, लाल शर्मा, अजय कुमार जैन, माणकचंद जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, विनय कुमार जैन, वेणी माधव शर्मा, द्वारका प्रसाद सोनी, विकास गुर्जर, अनिल सिंह फौजी, सूरजमल सोनी, रमेश गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, नहनू लाल पाराशर, दिनेशजैन गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !