Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अजमेर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ कल आरपीएससी कार्यालय के घेराव के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर भी सरकार के इशारे पर अजमेर के स्थानीय प्रशासन द्वारा भयंकर तरीके से लाठी चार्ज करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने भारी संख्या में उपस्थित हुए और गहलोत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की, साथ ही राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अजमेर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी एवं जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है इस धोखे के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है इसकी युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है।

 

BJYM workers protest against lathi charge on Yuva Morcha workers in Ajmer

 

सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा, जिला महामंत्री चंपालाल मीणा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, अल्का शर्मा, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, खंडार मंडल अध्यक्ष गंगाशंकर गौतम, जिला परिषद सदस्य एसपी बरियारा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मनीष मीणा, पवन गुर्जर, अनूप गौतम, जिला मंत्री रोशन सैनी, बरनाला मंडल अध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज, रवि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अजय बसवाल, नीरज जैमिनी, युवराज चौधरी, विनोद सैनी, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जाट, कार्यालय मंत्री सुनील जोशी, महेश मानोली, महावीर चौधरी, मीडिया प्रभारी हनुमान जाट, दीपक उपाध्याय, बामनवास मंडल अध्यक्ष विजय मीणा, खंडार मंडल अध्यक्ष बंटी तिवाड़ी आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !