Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सोशल मीडिया पर मारने व अपहरण करने एवं 30 लाख की फिरौती मांगने का 2 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मारने व अपहरण करने एवं 30 लाख की फिरौती मांगने का 2 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी केशव परीता उर्फ केश मीना पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है।

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि पुलिस द्वारा संतोष कुमार अग्रवाल पुत्र ईश्वर प्रसाद अग्रवाल निवासी वजीरपुर को फेसबुक पर हथियार दिखाकर मारने की धमकी देने एवं 30 लाख रूपये की फिरौती मांगने के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Police arrested 2 thousand prize crook for threat to kill and kidnapping on social media and demanding ransom of 30 lakhs

 

 

यह था मामला:-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 14 फरवरी 23 को संतोष कुमार अग्रवाल पुत्र ईश्वर प्रसाद अग्रवाल निवासी वजीरपुर ने एक रिपोर्ट गंगापुर सिटी थाने पर इस आशय की पेश की कि गत 12 फरवरी 23 को केशव मीणा परीता की फेसबुक आईडी से मुझे जान से मारने की धमकी व अपहरण करने की धमकी दे रहा है।

 

 

फेसबुक पर लाइव होकर हथियारों से बन्दूक दिखा कर कह रहा है कि तुझे फिरौती के तीस लाख रुपये पड़ेंगे, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। पहले भी मुझे धमकी दी थी जिसकी मैंने एफआईआर वजीरपुर थाने में दर्ज करवाई थी। उसके बाद मेरे ऊपर केशव मीणा ने बन्दूक से गोली जान से मारने की नियत से चलाई को की मेरे बॉये पैर में लगी।

 

 

जिसकी एफआईआर वजीरपुर थाने में दर्ज कराई गयी थी। मुझे मरवाने के लिये वजीरपुर के कुछ लोगों का भी हाथ हो सकता है। इत्यादि घटना पर थाने में मामला दर्ज कर जांच गंगापुर सिटी थानाधिकारी करणसिंह को सौंपी गई।

 

 

 

इस तरह आरोपी को किया गिरफ्तार:- 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द व वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी गंगापुर सिटी करण सिंह राठौड के नेतृत्व में इस घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता के लिए एक स्पेशल टीम चुनिन्दा पुलिसकर्मियों की बनाई गई।

 

 

मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनिकी संसाधनों से सवाई माधोपुर पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी केशव परीता उर्फ केशव मीना पुत्र जगदीश निवासी परीता कुडगांव जिला करौली को जिला जयपुर शहर से राउण्ड अप किया गया। जिसे बाद में अनुसंधान कर गिरफ्तार किया है।

 

 

आरोपी पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा गिरफ्तारी के लिए दो हजार रूपये का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी केशव परीता वजीरपुर थाने का तोप -10 वांछित अपराधी है। आरोपी कुडगांव जिला करौली का हिस्ट्रीशिटर अपराधी है। आरोपी से अवैध हथियार जिससे परिवादी को फेसबुक पर डरा धमकाकर फिरौती मांगी गई थी, जिसके बारे में पूछताछ जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !