Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बोर्ड परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाए सम्पन्न : जिला कलेक्टर

आगामी दिनों में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं शिक्षा विभाग से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने आगामी समय में आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं हेतु अब तक विभाग द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर बोर्ड परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 10 एवं कक्षा 12वीं  बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए गए मॉडल पेपरों को हल करवाने एवं कमजोर विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

साथ ही उन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों को पहले से अधिक बेहतर बनाने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से विगत वर्षो में बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणाम रहने वाले विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं संबंधित शिक्षकों के खिलाफ अब तक की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। बैठक में उन्होंने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर समय-समय पर मीटिंग आयोजित करने एवं संबंधित उपखण्ड अधिकारी का आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यालयों के खेल मैदानों एवं परिसरों पर हो रहे अतिक्रमणों की सूची तैयार करवाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के खेल मैदानों एवं विद्यालयों के लिए भूमि आवंटन के प्रस्तावों की सूची बनवाने के निर्देश दिए।

 

Board examinations should be conducted with complete transparency -District Collector

 

सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने एवं निरीक्षण का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में आईसीटी लेब, एनएनए भुगतान प्रगति की रिपोर्ट, निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण की शाला दर्पण पर प्रविष्टि, आधार एवं जनाधार प्रमाणिकरण की प्रगति, आयरन की गोली, मिड-डे मील, बाल गोपाल योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक गोविन्द दीक्षित, समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !