Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव के संबंध में विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों के नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के जिला नोडल अधिकारियों के साथ गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों से चर्चा करते हुए विगत विधानसभा चुनाव में अवैध नकदी, शराब, सोना, मादक पदार्थ सहित अन्य वस्तुओं की जब्ती की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर आगामी लोकसभा चुनाव में विशेष निगरानी रखकर जब्ती में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रवर्तन एजेन्सियों के साथ चर्चा कर व्यय संवेदनशील संसदीय क्षेत्र एवं व्यय संवेदनशील पौकेट्स का निर्धारण किया। बैठक में विधानसभा चुनावों के दौरान आयी विभिन्न समास्याओं के बारे में चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही विधानसभा आम चुनाव 2018 व 2023 एवं लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान की गई जब्ती (नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु एवं अन्य सामग्री) एवं रिलीज की अद्यतन सूचना का प्रस्तुतीकरण किया गया।

 

Necessary instructions given to nodal officers of various enforcement agencies regarding Lok Sabha elections

 

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने सभी विभागों को आपस में समन्वय कर सीजर सें संबंधित आवश्यक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अन्तर्राज्यीय सीमा एवं पुलिस चौकी पर भी उचित जांच व निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इंटर डिपार्टमेंटल समन्वय एवं इंटिलिजेंस शेयरिंग पर विशेष जोर देने की बात कहीं। उन्होंने शराब, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के मार्ग के बारे में चर्चा कर इन मार्गों पर विशेष निगरानी एवं चैक पोस्ट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में इस दौरान अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, कोषाधिकारी कुलदीप, जिला परिवहन अधिकारी रजनीश विद्यार्थी, आयकर अधिकारी हंसराज मीना, आबकारी अधिकारी अनिल कुमार यादव सहित अन्य प्रवर्तन एजेन्सियों के जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !