Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर – ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के प्रकरण में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को भी जब्त किया है। पुलिस ने फरार आरोपी देवलाल पुत्र मोतीलाल निवासी गोठडा, बौंली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू जिले में अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Bonli police sawai madhopur update 29 January 2024

 

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजापत और वृताधिकारी वृत बौंली मीना मीणा के निकटतम सुपरविजन में  बौंली थानाधिकारी हरलाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी खनन/परिवहन के प्रकरण में फरार आरोपी देवलाल पुत्र मोतीलाल निवासी गोठडा, बौंली जिला सवाई माधोपुर को एमएमडीआर एक्ट में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

पुलिस ने अवैध बनास बजरी के खनन/परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर मय ट्रॉली को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। अवैध बजरी खनन/परिवहन के खिलाफ सवाई माधोपुर पुलिस की कार्यवाही सतत रूप से जारी है व आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बौंली थानाधिकारी हरलाल, पुष्पेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल, शिवलाल हेड कांस्टेबल, जाबिद अली कांस्टेबल, राजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, महेन्द्र दास कांस्टेबल और समुन्द्र सिंह चालक कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !