Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अग्रवाल समाज का सामूहिक पौष बड़ा व अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित

नगर परिषद क्षेत्र की अग्रवाल समाज की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आलनपुर सर्किल के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में सामूहिक पौष बड़ा एवं अभिनंदन समारोह में समाज के लोगों ने अग्रसेन महाराज के पौष बडों का भोग लगाकर पंगत प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा थे। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, डीएफओ मोहित गुप्ता, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, रचित गुप्ता ओटीसी थे। अध्यक्षता अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल बौंली वालों ने की।

 

इस दौरान समाज की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का 51 किलो की माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता रहती है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अग्रवाल समाज से मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए समाज का आभार जताया।

 

Agarwal community's collective poush bada and felicitation ceremony was organized in sawai madhopur

 

उन्होंने समाज के लोगों की हर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान तीनों इकाइयों के अध्यक्षों ने मंत्री से अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के लिए 11 हजार वर्ग मीटर भूमि आवंटन करने, प्रेम मंदिर कॉलोनी पार्क को अग्रसेन पार्क घोषित करने व अग्रवाल समाज को गोद देने, अग्रवाल समाज को छोटी-बड़ी राजनीतिक नियुक्तियों में प्राथमिकता देने, नगरपरिषद क्षेत्र का सौन्दर्यकरण को संवारने के लिए शहर व बजरिया से अतिक्रमण हटाने की मांग, शहर में जाम से निजात पाने के लिए मुख्य चैराहे व मार्गों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है।

 

कार्यक्रम में देर रात स्थानीय गायक कलाकारों ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। गायक रोहित सिंहल, सोनू गोयल, रानू सेन आदि ने एक से एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। देर रात तक श्रोता जमे रहे। बाद में सामूहिक आरती की गई। इस दौरान बजरिया अध्यक्ष राजेश गोयल चक्की वाले, शहर अध्यक्ष ब्रजेश गर्ग पढ़ाना वाले व आवान मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल टेंट वाले सहित कई मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !