सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की बौंली थाना पुलिस ने अ*वैध बजरी भंडारण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पप्पू लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अ*वैध बजरी के प्रकरण में 10 महीने से फ*रार चल रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 16 जनवरी 2024 को खनन राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बंधावल गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस दौरान अ*वैध बजरी के स्टॉक भी जब्त किए गए थे। खनन विभाग के अधिकारी रमेश लोधीवाल ने बौंली थाने पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला भी दर्ज करवाया था। बौली थाना पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
