Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पत्रकार पर ह*मला मामला: आईएफडब्ल्यूजे के पत्रकारों ने सौंपे ज्ञापन

सवाई माधोपुर: इण्डियन फेडेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के बौंली उपखण्ड एवं मलारना डूंगर उपखण्ड शाखा के पत्रकारों ने टोंक के अलीगढ़ में उप*द्रवी भीड़ के द्वारा कवरेज करने वाले पत्रकार व कैमरामैन पर जा*नलेवा ह*मला करने के मामले को लेकर उपखण्ड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कड़ी कार्यवाही करने, पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की है।

 

IFWJ journalists submitted memorandum in sawai madhopur

 

 

बौंली उपखण्ड मुख्यालय पर जिला कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ पत्रकार अजय शेखर शर्मा एवं मलारना डूंगर में श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारियों को दिये गये ज्ञापन में बताया गया है कि टोंक जिले के अलीगढ़ गांव में बुधवार 14 नवम्बर को सड़क मार्ग अव*रोध कर प्रद*र्शन कर रहे लोगों एवं वहाँ मौजूद उप*द्रवी भीड़ को कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीना द्वारा समझाने के दौरान पीटीआई के स्थानीय सांवददाता अजित सिंह शेखावत और उनके कैमरामेन धर्मेन्द्र पर उप*द्रवी भीड़ द्वारा जा*नलेवा ह*मला कर घायल कर किया गया था।

 

 

 

इस सुनियोजित ढंग से किये गये ह*मले में दोनों को गम्भीर चोटें आई और उनके कैमरें व माइक तोड दिये गए। उसके पश्चात कैमरों को भी जला दिया गया। आईएफडब्ल्यूजे के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों पर हुए इस निंदनीय जा*नलेवा ह*मले को लेकर जिला एवं प्रदेशभर के पत्रकारों में जबरदस्त रोष है। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि घटनाक्रम में दोषी लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के दिशा निर्देश जारी किये जायें।

 

 

साथ ही पीड़ित पत्रकारों को उप*द्रवियों द्वारा नष्ट किये गये अपकरण की भरपाई व अर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ज्ञापन के माध्यम से आईएफडब्ल्यूजे संगठन ने मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है, जिससे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकारों से संबधित अन्य मुद्दों को प्रत्यक्ष रूप से रखा जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !