Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नगर परिषद वार्ड 5 में पार्षद का होगा उपचुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त 2023 तक राज्य के नगरीय निकायों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए सदस्यों के 8 पदों पर उपचुनाव कराने का निर्णय किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि आयोग ने इस सम्बन्ध में कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम अनुसार 26 दिसम्बर को लोक सूचना जारी होगी, 30 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जिनकी संवीक्षा 1 जनवरी 2024 प्रातः 10ः30 बजे से होगी।

 

By-election of councilor will be held in Municipal Council Ward 5 Sawai Madhopur

 

अभ्यर्थिता 3 जनवरी 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक वापस ली जा सकेगी, 4 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन तथा 10 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान तथा 11 जनवरी को प्रातः 9 बजे से मतगणना तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड 5 के लिए यह उपचुनाव होंगे। उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !