मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर के तत्वावधान में परिन्डे बांधने के अभियान में संस्थान के सदस्यों ने रणथंभौर रोड़ पर अभियान चलाया। संस्थान से जुड़े राकेश कुमार मीना उर्फ विनोद ने बताया कि राजीव गांधी क्षेत्रीय विज्ञान संग्रहालय के निदेशक मोहम्मद युनस ने बेजुबान पक्षियों के लिए संग्रहालय में परिन्डे लगवाये और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में अभियान चलाने का संकल्प लिया।

नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने संस्थान के इस कार्य की सराहना की और अभियान में परिन्डे बांध कर सहयोग किया। इस अभियान में जयराम मीना टोन्ड, डॉ. सुशील गुप्ता, जगरूप गुर्जर, शुभम मीना आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया