सवाई माधोपुर के शहर में गत मंगलवार की सुबह रोड़ पर एक कब्र बिज्जू का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने कब्र बिज्जू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर राजबाग नाका ले जाकर अंतिम संस्कार किया। नाका राजबाग के वनपाल प्रकाश चंद ने बताया है कि पुराने शहर स्थित पुरानी तहसील के पास रोड़ पर एक कब्र बिज्जू का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

वन विभाग की टीम ने मौक पर पहुंचकर कब्र बिज्जू के शव को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया। गौरतलब है कि कब्र बिज्जू एक मुर्दाखोर वन्यजीव के रूप मेें जाना जाता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया