Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एक पौधा पुरानी पेंशन के नाम अभियान हुआ शुरू

(बौंली) न्यू पेंशन स्कीम एंप्लॉयज फैडरेशन ऑफ राजस्थान (एनपी एसएफआर) की ओर से प्रदेश भर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक पौधा पुरानी पेंशन स्कीम के नाम अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत पुुुुरानी पेंशन योजना की पुनः बहाली के लिए संघर्ष शील कर्मचारी प्रदेश व केन्द्र सरकार से पौधरोपण कर पुरानी पेंशन योजना को एक जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कार्मिकों की भाँति पुनः बहाल करने की मांग कर रहे हैं ज्ञात रहे एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों को नवीन पेंशन स्कीम से जोड़ दिया गया है।

Campaign started in the name of old plant pension

एनपीएसएफआर के जिला आई टी प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया कि इसी अभियान के तहत शुक्रवार को बौंली उपखण्ड के विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थल पर एक पौधा पुरानी पेंशन के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया गया। साथ ही उस पौधे की सुरक्षा करने के लिए लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहें कार्मिकों ने संकल्प दोहराया।
संगठन के ब्लाॅक स्तरीय पदाधिकारी आशीष राजौरा, राधामोहन सिंह राजावत, चौथमल सिंहल व कैयूम खान ने बताया कि जिस प्रकार से पौधा सर्दी, गर्मी, धूप बरसात सहकर हम सभी को फल और छाया देता है, उसी प्रकार से कर्मचारी भी देशहित में अपना संपूर्ण स्वर्णिम काल देश की सेवा में समर्पित कर देता है, लेकिन सरकार द्वारा उसी कर्मचारी की पेंशन छीनकर उसे बुढ़ापे में बदहाल जीवन जीने को मजबूर कर देना न्यायोचित नहीं है। कर्मचारी के वेतन से काटे गए अंशदान और सरकार की ओर से जमा अंशदान को कॉरपोरेट के हवाले कर देना कर्मचारियों के साथ न केवल धोखा है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा की अधिकार के साथ भी खिलवाड़ है। ऐसे में यह पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर ममता शर्मा, विनिता मील प्रेरणा जैन, हनुमान गुर्जर व अंकेश जैन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !